Join Youtube

Mobile Alert: 10 अंकों वाले ये नंबर होने वाले हैं बंद! TRAI के नए 1600 सीरीज नियम जान लें

अगर आपको अपने बैंक या बीमा कंपनी के नाम पर 10 अंकों वाले सामान्य मोबाइल नंबर से कॉल आता है, तो अब आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक किया है, TRAI के नए आदेश के मुताबिक, अब वित्तीय संस्थानों के लिए 10 अंकों वाले मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित होगा

Published On:
Mobile Alert: 10 अंकों वाले ये नंबर होने वाले हैं बंद! TRAI के नए 1600 सीरीज नियम जान लें
Mobile Alert: 10 अंकों वाले ये नंबर होने वाले हैं बंद! TRAI के नए 1600 सीरीज नियम जान लें

अगर आपको अपने बैंक या बीमा कंपनी के नाम पर 10 अंकों वाले सामान्य मोबाइल नंबर से कॉल आता है, तो अब आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक किया है, TRAI के नए आदेश के मुताबिक, अब वित्तीय संस्थानों के लिए 10 अंकों वाले मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित होगा।

यह भी देखें: Sarkari Bima: जेब पर कोई बोझ नहीं! साल के ₹436 और परिवार को ₹2 लाख की सुरक्षा; जानें कैसे लें इस सरकारी बीमे का लाभ।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई ‘1600’ सीरीज

अक्सर जालसाज आम मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ग्राहकों को झांसे में लेते हैं, इस पहचान के संकट को खत्म करने के लिए TRAI ने 1600 सीरीज की शुरुआत की है, अब सभी अधिकृत वित्तीय संस्थाओं और सरकारी निकायों को अपनी सर्विस और ट्रांजेक्शनल कॉल्स के लिए इसी सीरीज का उपयोग करना अनिवार्य होगा। 

कब से लागू होंगे ये नियम? (डेडलाइन)

TRAI ने संस्थानों को इस नई व्यवस्था में शिफ्ट होने के लिए चरणबद्ध समय-सीमा दी है:

  • 1 जनवरी 2026: सभी सार्वजनिक, निजी और विदेशी कमर्शियल बैंकों के लिए डेडलाइन।
  • 1 फरवरी 2026: बड़े NBFCs (5000 करोड़ से अधिक संपत्ति), पेमेंट्स बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक।
  • 15 फरवरी 2026: बीमा कंपनियां (IRDAI) और म्यूचुअल फंड हाउस (SEBI)।
  • 1 मार्च 2026: छोटे सहकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक।
  • 15 मार्च 2026: सभी स्टॉक ब्रोकर्स। 

यह भी देखें: FASTag Solution: टोल गेट पर ‘Blacklist’ दिखाकर कट रहा है दोगुना पैसा? बस 2 मिनट में ऐसे ठीक करें अपना फास्टैग स्टेटस।

आम जनता के लिए क्या है इसके मायने?

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब ग्राहकों के लिए असली और फर्जी कॉल्स के बीच अंतर करना आसान हो जाएगा।

  • पहचान: अगर कॉल 1600 से शुरू हो रही है, तो वह बैंक या अधिकृत संस्थान की है।
  • सुरक्षा: 10 अंकों वाले किसी भी निजी नंबर से आने वाले बैंकिंग दावों को अब सीधे संदिग्ध माना जा सकता है।
  • शिकायत: संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट करने के लिए सरकार ने Sanchar Saathi (Chakshu) पोर्टल और 1909 हेल्पलाइन की सुविधा दी है। 

टेलीकॉम विभाग के इस कड़े रुख से उम्मीद है कि आने वाले समय में वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में बड़ी कमी आएगी।

Mobile Alert
Author
info@gurukulbharti.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार