
नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान अगर आपका FASTag टोल प्लाजा पर अचानक ‘ब्लैकलिस्ट’ (Blacklist) दिखाने लगे, तो न केवल आपका समय बर्बाद होता है बल्कि आपको दोगुना टोल टैक्स भी भरना पड़ सकता है, हाल के दिनों में कई वाहन चालकों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके महज 2 मिनट में अपना फास्टैग स्टेटस ठीक कर सकते हैं।
यह भी देखें: हरियाणा छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब साल में दो बार होंगी वार्षिक परीक्षाएं, नए नियम जानें
Table of Contents
क्यों होता है FASTag ब्लैकलिस्ट?
फास्टैग के ब्लैकलिस्ट होने के मुख्य रूप से तीन कारण होते हैं:
- लो बैलेंस (Low Balance): यदि आपके वॉलेट में न्यूनतम जरूरी बैलेंस नहीं है या बैलेंस नेगेटिव हो गया है।
- अधूरी केवाईसी (Pending KYC): RBI के नियमों के अनुसार, यदि आपने अपने फास्टैग की केवाईसी अपडेट नहीं की है, तो बैंक उसे ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट कर सकता है।
- गलत तरीके से चिपकाना: यदि टैग विंडशील्ड पर सही ढंग से नहीं चिपका है या आप उसे हाथ में लेकर दिखा रहे हैं, तो NHAI के नए नियमों के तहत उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
ऐसे ठीक करें अपना ‘ब्लैकलिस्ट’ स्टेटस
यदि आपका फास्टैग ब्लॉक हो गया है, तो इसे तुरंत चालू करने के लिए नीचे दिए गए तरीके अपनाएं:
- सबसे पहले अपने फास्टैग वॉलेट में कम से कम 100-200 रुपये का रिचार्ज करे,। लो बैलेंस की वजह से ब्लैकलिस्ट होने पर रिचार्ज के कुछ ही मिनटों में टैग फिर से एक्टिव हो जाता है।
- अपने जारीकर्ता बैंक (जैसे SBI, ICICI, HDFC) के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें और देखें कि केवाईसी पेंडिंग तो नहीं है। यदि हां, तो जरूरी दस्तावेज (जैसे एड्रेस प्रूफ और आईडी) अपलोड कर इसे अपडेट करें।
- आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट या IHMCL पोर्टल पर जाकर अपने वाहन नंबर के जरिए FASTag का लाइव स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- अगर रिचार्ज के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आप NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यह भी देखें: RRB Group D Vacancy 2026: 22,000 रेलवे ग्रुप D पदों के लिए नया नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन
एक्सपर्ट की सलाह
सफर शुरू करने से पहले हमेशा ‘My FASTag’ ऐप के जरिए बैलेंस चेक कर लें, यदि आपने गलती से दोगुना टोल दे दिया है, तो आप रिफंड के लिए अपने बैंक या IHMCL को ईमेल भेजकर क्लेम भी कर सकते हैं।
















