
करोड़ों ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का एक बड़ा कवच तैयार किया है, यदि आप भी एक रेहड़ी-पटरी वाले, मजदूर, या छोटे किसान हैं और आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आप 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने ₹3,000 की सुनिश्चित पेंशन के हकदार बन सकते हैं।
Table of Contents
क्या है यह ‘छोटा सा काम’?
पेंशन पाने के लिए सिर्फ ई-श्रम कार्ड होना काफी नहीं है, आपको ई-श्रम पोर्टल के जरिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) में खुद को रजिस्टर करना होगा, इसके लिए आप e-Shram Portal या Maandhan Portal का उपयोग कर सकते हैं।
योजना की मुख्य शर्तें और पात्रता
- आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आपकी मासिक कमाई ₹15,000 या उससे कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी को अपनी उम्र के अनुसार ₹55 से ₹200 प्रति माह जमा करने होंगे। खास बात यह है कि जितनी राशि आप जमा करेंगे, उतनी ही राशि सरकार भी आपके खाते में डालेगी।
- यदि आप EPFO, ESIC या NPS के सदस्य हैं या आयकर दाता (Income Tax Payer) हैं, तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
यह भी देखें: Ayushman New Beneficiary List: आ गई आयुष्मान कार्ड की नई लिस्ट! अगर नाम है तो मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
मिलने वाले बड़े फायदे
- न्यूनतम पेंशन: 60 साल की उम्र पूरी होते ही हर महीने ₹3,000 फिक्स्ड पेंशन मिलेगी।
- पारिवारिक सुरक्षा: यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके पति या पत्नी को पेंशन का 50% (₹1,500) प्राप्त होगा।
- बीमा लाभ: ई-श्रम कार्ड के साथ ₹2 लाख का मृत्यु बीमा और ₹1 लाख का विकलांगता कवर भी शामिल है।
पंजीकरण कैसे करें?
श्रमिक भाई-बहन अपने पास के सामान्य सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर या खुद e-Shram पोर्टल पर आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं।
बुढ़ापे की लाठी बनने वाली यह योजना उन लाखों मजदूरों के लिए वरदान है जिनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, अगर आपने अब तक नामांकन नहीं किया है, तो आज ही इस प्रक्रिया को पूरा करें।
















