
अपने बच्चों को देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालयों (KVS) में पढ़ाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल जल्द ही बजने वाला है, विशेषज्ञों और पिछले रुझानों के अनुसार, कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत मार्च 2026 के पहले सप्ताह में होने की प्रबल संभावना है।
यह भी देखें: Sarkari Bima: जेब पर कोई बोझ नहीं! साल के ₹436 और परिवार को ₹2 लाख की सुरक्षा; जानें कैसे लें इस सरकारी बीमे का लाभ।
Table of Contents
दाखिले के लिए आवेदन के 5 मुख्य स्टेप्स
- सबसे पहले KVS Online Admission Portal पर जाएं और ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें, यहाँ बच्चे का नाम, अभिभावक का विवरण और मोबाइल नंबर भरकर खुद को पंजीकृत करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूनिक लॉगिन कोड के जरिए पोर्टल पर साइन-इन करें। इसके बाद बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी, माता-पिता की नौकरी का विवरण और निवास का पता सही-सही भरें।
- आप अपनी सुविधा के अनुसार पास के अधिकतम 3 केंद्रीय विद्यालयों का चयन कर सकते हैं। स्कूलों को अपनी प्राथमिकता के क्रम में रखें।
- आवेदन के समय बच्चे की स्कैन की गई फोटो और जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) अनिवार्य है। ध्यान रहे कि फाइल का साइज 256KB से ज्यादा न हो।
- फॉर्म भरने के बाद ‘Preview’ बटन पर क्लिक करके सभी जानकारी दोबारा जांच लें, अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्राप्त एप्लीकेशन सबमिशन कोड को भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर लें।
यह भी देखें: FASTag Solution: टोल गेट पर ‘Blacklist’ दिखाकर कट रहा है दोगुना पैसा? बस 2 मिनट में ऐसे ठीक करें अपना फास्टैग स्टेटस।
पात्रता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)
कक्षा 1 में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 को कम से कम 6 वर्ष और 8 वर्ष से कम होनी चाहिए, जो बच्चे 1 अप्रैल 2026 को पैदा हुए हैं, उन्हें भी केवीएस के नियमों के अनुसार आयु सीमा में एक दिन की विशेष छूट दी जाती है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आवेदन आमतौर पर अप्रैल में ऑफलाइन माध्यम से संबंधित विद्यालय में किए जाते हैं।
- आवेदन करने के लिए कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाता है।
- अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
















