Join Youtube

YouTube क्रिएटर्स के लिए भाषा की दीवार खत्म! अब एक क्लिक में 27 भाषाओं में डब होंगे वीडियो, पूरी दुनिया देखेगी आपका कंटेंट।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव का ऐलान किया है, YouTube ने अपने AI-संचालित ऑटो-डबिंग (Auto-dubbing) फीचर को बड़े स्तर पर अपडेट करते हुए अब 27 भाषाओं के लिए रोलआउट कर दिया है इस कदम से भारतीय क्रिएटर्स के लिए न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया तक अपनी पहुंच बनाने का रास्ता साफ हो गया है

Published On:
YouTube क्रिएटर्स के लिए भाषा की दीवार खत्म! अब एक क्लिक में 27 भाषाओं में डब होंगे वीडियो, पूरी दुनिया देखेगी आपका कंटेंट।
YouTube क्रिएटर्स के लिए भाषा की दीवार खत्म! अब एक क्लिक में 27 भाषाओं में डब होंगे वीडियो, पूरी दुनिया देखेगी आपका कंटेंट।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव का ऐलान किया है, YouTube ने अपने AI-संचालित ऑटो-डबिंग (Auto-dubbing) फीचर को बड़े स्तर पर अपडेट करते हुए अब 27 भाषाओं के लिए रोलआउट कर दिया है इस कदम से भारतीय क्रिएटर्स के लिए न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया तक अपनी पहुंच बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी देखें: Gold Import Rules: अब विदेश से भारत ला सकते हैं इतना सोना, नए नियम जानें

एक क्लिक में ‘ग्लोबल’ होगा कंटेंट

YouTube के इस नए अपडेट के बाद अब क्रिएटर्स को अपने वीडियो को अलग-अलग भाषाओं में डब करने के लिए महंगे डबिंग आर्टिस्ट या भारी-भरकम बजट की जरूरत नहीं होगी, YouTube Studio में उपलब्ध इस फीचर की मदद से क्रिएटर महज एक क्लिक में अपने वीडियो को हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच और जर्मन सहित 27 प्रमुख वैश्विक भाषाओं में बदल सकेंगे।

‘Expressive Speech’ से मिलेगी असली आवाज

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘एक्सप्रेसिव स्पीच’ (Expressive Speech) तकनीक है। अक्सर AI डबिंग में आवाज रोबोटिक लगती है, लेकिन YouTube का नया टूल क्रिएटर की मूल आवाज के उतार-चढ़ाव, भावनाओं और बोलने के अंदाज (Tone) को बरकरार रखेगा फिलहाल यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी समेत 8 भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है, जिससे दर्शकों को डबिंग के बावजूद नैचुरल अनुभव मिलेगा। 

लिप-सिंक तकनीक पर भी काम शुरू 

वीडियो को और अधिक वास्तविक बनाने के लिए YouTube एक ‘लिप-सिंक’ (Lip-Sync) फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है, यह तकनीक AI की मदद से वीडियो में बोल रहे व्यक्ति के होंठों की हलचल को डब की गई भाषा के शब्दों के अनुसार एडजस्ट कर देगी, इससे दर्शकों को ऐसा महसूस होगा जैसे क्रिएटर उसी भाषा में बात कर रहा है जिसे वे सुन रहे हैं। 

यह भी देखें: Business Idea: ₹1 लाख लगाएं और रोज़ 2,000 कमाएं, 6 महीने में बन जाएंगे लाखों के मालिक

दर्शकों और क्रिएटर्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल

YouTube ने इस फीचर में पारदर्शिता और कंट्रोल का पूरा ध्यान रखा है:

  • क्रिएटर्स के पास अधिकार होगा कि वे ऑटो-डबिंग को ऑन या ऑफ रखें, साथ ही, वे पब्लिश करने से पहले ऑडियो को चेक और एडिट भी कर सकेंगे।
  •  दर्शक अपनी सेटिंग में जाकर अपनी ‘पसंदीदा भाषा’ चुन सकेंगे, इसके बाद, YouTube उन्हें वही वीडियो उनकी चुनी हुई भाषा में ऑटोमैटिकली प्ले करके दिखाएगा। 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से रीजनल क्रिएटर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी, अब एक गांव में बैठा हिंदी या तमिल बोलने वाला क्रिएटर भी अमेरिका या यूरोप के दर्शकों तक अपनी जानकारी पहुँचा सकेगा, इस फीचर के बारे में अधिक तकनीकी जानकारी के लिए आप YouTube Help Center पर लॉग-इन कर सकते हैं। 

YouTube
Author
info@gurukulbharti.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार