
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत भारत सरकार ने ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ की पहल शुरू की है, जिसे APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) के नाम से जाना जाता है, हालांकि, कई छात्रों और अभिभावकों को शिकायत है कि उनकी आईडी DigiLocker के ‘Issued Documents’ सेक्शन में दिखाई नहीं दे रही है, यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन वैकल्पिक तरीकों से अपनी आईडी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें: 8th Pay Commission Update: 1.60 फिटमेंट फैक्टर फाइनल? DA से पूरा गणित समझें
Table of Contents
डिजिलॉकर में मैन्युअली ऐसे करें फेच
अक्सर तकनीकी कारणों से दस्तावेज स्वतः दिखाई नहीं देते। ऐसे में आप इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- ‘Search Documents’ विकल्प पर जाएं और “APAAR” या “Academic Bank of Credits” सर्च करें।
- ‘APAAR/ABC ID Card’ पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
- संस्थान का चयन कर ‘Get Document’ पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपकी आईडी फेच हो जाएगी और आप इसे PDF के रूप में सेव कर सकेंगे।
ABC पोर्टल का विकल्प है मौजूद
यदि डिजिलॉकर से काम नहीं बन रहा, तो छात्र सीधे Academic Bank of Credits (ABC) की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:
- ABC Portal पर जाकर ‘Student’ लॉगिन चुनें।
- मोबाइल नंबर या आधार के माध्यम से ‘MeriPehchaan’ पोर्टल पर साइन-इन करें।
- डैशबोर्ड पर आपको ‘APAAR Card Download’ का सीधा लिंक मिलेगा, जहाँ से कार्ड डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
स्कूल और UDISE+ से भी मिल सकती है मदद
स्कूली छात्रों के लिए एक और आसान तरीका है। छात्र UDISE+ Portal के माध्यम से अपनी आईडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यदि आईडी जनरेट नहीं हुई है, तो छात्र अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं, स्कूल UDISE+ प्रणाली के माध्यम से छात्र के PEN (Permanent Education Number) और अभिभावक की सहमति के आधार पर आईडी जनरेट कर सकते हैं।
यह भी देखें: Beti Hai Anmol Yojana: बेटी के जन्म पर ₹21,000 और पढ़ाई का खर्च, ऐसे करें आवेदन
क्यों नहीं दिख रही आईडी?
जानकारों के मुताबिक, आईडी न दिखने के पीछे आधार कार्ड का लिंक न होना या संस्थान द्वारा डेटा अपडेट करने में देरी प्रमुख कारण हो सकते हैं, यह आईडी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि भविष्य में सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, क्रेडिट और उपलब्धियां इसी डिजिटल कार्ड में सुरक्षित रहेंगी।
















