
भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘टेली-मानस’ (Tele-MANAS) पहल के जरिए अब देश का कोई भी नागरिक घर बैठे मुफ्त मानसिक परामर्श और डॉक्टरी सलाह प्राप्त कर सकता है।
Table of Contents
24 घंटे उपलब्ध है सेवा
टेली-मानस (Tele Mental Health Assistance and Networking Across States) एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो दिन-रात (24×7) काम करता है, इस सेवा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुँचना है, जो संकोच या संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टर के पास नहीं जा पाते।
इन नंबरों पर करें संपर्क
मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद या किसी भी अन्य मनोवैज्ञानिक समस्या के समाधान के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 14416
- टोल-फ्री नंबर: 1800-891-4416
मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह
इस हेल्पलाइन की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क और गोपनीय है, कॉल करने पर शुरुआत में प्रशिक्षित काउंसलर बात करते हैं, और यदि मामला गंभीर हो, तो कॉल को क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट या मनोरोग विशेषज्ञों (Psychiatrists) को ट्रांसफर कर दिया जाता है।
क्षेत्रीय भाषाओं में भी सुविधा
भाषा की बाधा को दूर करने के लिए इस सेवा को देश की 20 प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है यूजर अपनी पसंद की भाषा चुनकर विशेषज्ञ से अपनी समस्या साझा कर सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘टेली-मानस’ जैसी पहल से मानसिक रोगों से जुड़े सामाजिक कलंक (Stigma) को कम करने में मदद मिलेगी। यदि आप या आपका कोई जानने वाला किसी मानसिक द्वंद्व से गुजर रहा है, तो बिना देर किए इन सरकारी नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।
















