
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,500 करोड़ रुपये) के विशाल ‘सोशल लोन’ (Syndicated Social Term Loan) फंड की घोषणा की है, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू की गई यह पहल विशेष रूप से महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजाइन की गई है।
Table of Contents
जेंडर गैप खत्म करने की बड़ी पहल
SBI की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश में जेंडर गैप को कम करना और महिलाओं को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ना है यह लोन सुविधा संयुक्त राष्ट्र के ‘सतत विकास लक्ष्यों’ (SDG) के अनुरूप है, जो महिलाओं की वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित करती है।
‘अस्मिता’ योजना: बिना गारंटी मिलेगा 5 करोड़ तक का लोन
इस फंड के तहत बैंक ने ‘अस्मिता’ (Asmita) नाम से एक विशेष डिजिटल लोन प्रोडक्ट पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियतें निम्नलिखित हैं:
- कोलेटरल फ्री लोन: महिला उद्यमियों को कर्ज लेने के लिए अपनी कोई संपत्ति या सोना गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी।
- सस्ता कर्ज: सामान्य बिजनेस लोन के मुकाबले महिलाओं को रियायती ब्याज दरों पर फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
- लोन की सीमा: पात्र महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार ₹10 लाख से लेकर ₹5 करोड़ तक के लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं।
पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया
SBI ने महिलाओं की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद आसान और ‘घर बैठे’ सुलभ बनाया है:
- डिजिटल वेरिफिकेशन: बैंक GSTIN, बैंक स्टेटमेंट और क्रेडिट स्कोर का सत्यापन API के जरिए सीधे डिजिटल रूप से करेगा।
- कोई भागदौड़ नहीं: आवेदकों को बैंक के चक्कर काटने या भारी-भरकम फाइलें जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- ट्रेनिंग और सपोर्ट: बैंक केवल पैसा ही नहीं देगा, बल्कि सफल महिला उद्यमियों को बिजनेस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी प्रदान करेगा।
नारी शक्ति कार्ड का भी मिला साथ
कर्ज के साथ-साथ SBI ने महिलाओं के लिए विशेष ‘नारी शक्ति’ (Nari Shakti) प्लेटिनम डेबिट कार्ड भी जारी किया है, इस कार्ड के माध्यम से महिलाओं को इंश्योरेंस कवर और विभिन्न लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर विशेष छूट मिलेगी।
यह भी देखें: EPFO ग्राहकों की मौज! पीएफ (PF) पर मिलेगा इस साल का सबसे मोटा ब्याज; अपने मोबाइल पर तुरंत ऐसे चेक करें बैलेंस
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक महिलाएं SBI की आधिकारिक वेबसाइट या ‘YONO’ ऐप के माध्यम से ‘अस्मिता’ स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, इसके अलावा नजदीकी SBI शाखा में जाकर ‘सोशल लोन’ सुविधा की जानकारी ली जा सकती है।
















