Join Youtube

RRB Group D: रेलवे में 22,000+ पदों पर भर्ती का आखिरी मौका! आज खत्म हो रही है डेडलाइन, सरकारी नौकरी के लिए अभी भरें फॉर्म

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप-डी (CEN 09/2025) के तहत निकाली गई 22,195 रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आज, 2 मार्च 2026, आखिरी तारीख है, अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें

Published On:
RRB Group D: रेलवे में 22,000+ पदों पर भर्ती का आखिरी मौका! आज खत्म हो रही है डेडलाइन, सरकारी नौकरी के लिए अभी भरें फॉर्म
RRB Group D: रेलवे में 22,000+ पदों पर भर्ती का आखिरी मौका! आज खत्म हो रही है डेडलाइन, सरकारी नौकरी के लिए अभी भरें फॉर्म

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप-डी (CEN 09/2025) के तहत निकाली गई 22,195 रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आज, 2 मार्च 2026, आखिरी तारीख है, अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी देखें: सैलरी अकाउंट है तो मिल सकते हैं ₹30 लाख तक के फ्री फायदे! ओवरड्राफ्ट से लेकर इंश्योरेंस तक, ये 5 खूबियां बहुत कम लोग जानते हैं

आज रात थम जाएगी आवेदन की प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन का लिंक आज रात 11:59 बजे निष्क्रिय कर दिया जाएगा, भर्ती के लिए निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में सर्वर पर लोड बढ़ने की संभावना को देखते हुए तुरंत फॉर्म भर दें।

महत्वपूर्ण तारीखें एक नजर में

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026 (आज)
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026
  • फॉर्म सुधार (Correction Window): 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक

किन पदों पर होनी है भर्ती?

इस मेगा भर्ती अभियान के जरिए रेलवे के विभिन्न जोन में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, असिस्टेंट (विभिन्न विभाग), पॉइंट्समैन और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों को भरा जाएगा, 10वीं पास या ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह करियर की नई शुरुआत का बेहतरीन अवसर है।

यह भी देखें: आधार में एड्रेस पुराना है तो रुक जाएंगे सरकारी काम! अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बदलें अपना पता; ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

योग्यता और चयन का आधार

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष (श्रेणी के अनुसार छूट के साथ) के बीच होनी चाहिए, चयन की प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) पर टिकी है, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार रेलवे की केंद्रीयकृत आवेदन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं, फॉर्म भरते समय अपने दस्तावेज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में ही अपलोड करें ताकि रिजेक्शन की संभावना न रहे।

RRB Group D
Author
info@gurukulbharti.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार