
सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा अवसर सामने आया है, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC) ने देशभर के विभिन्न राज्यों में आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के कुल 252 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है जो युवा आधार सेवाओं से जुड़कर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
Table of Contents
बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा संविदा (Contract) आधारित इस नौकरी में प्रदर्शन के आधार पर सेवा विस्तार का भी प्रावधान है।
प्रमुख योग्यताएं और शर्तें
- आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है (10वीं के साथ ITI या डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं)।
- उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर का वैध सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अभ्यर्थी को कंप्यूटर चलाने का आधारभूत ज्ञान और स्थानीय भाषा की अच्छी समझ होनी चाहिए।
किन राज्यों में कितनी सीटें?
यह भर्ती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित कुल 27 राज्यों के लिए निकाली गई है:
- उत्तर प्रदेश: 35 पद
- कर्नाटक: 34 पद
- मध्य प्रदेश: 27 पद
- महाराष्ट्र: 25 पद
- राजस्थान: 18 पद
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है, योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक सीएससी के आधिकारिक करियर पोर्टल (career.csccloud.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं फॉर्म भरते समय आधार सर्टिफिकेट और शैक्षणिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना आवश्यक है।
भर्ती से संबंधित किसी भी फर्जी कॉल या पैसों की मांग करने वालों से सावधान रहें, यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही संचालित की जा रही है।
















