
उत्तर भारत समेत पूरे देश में गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरु कर दिया है, पारा 45 डिग्री के पार पहुँच रहा है और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, ऐसे में हर कोई चाहता है कि काश! कोई ऐसा तरीका होता कि हम एसी (AC) को अपने साथ लेकर चल पाते।
Table of Contents
जेब में लेकर घूमें ‘एसी’, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
आजकल बाजार में Portable Personal AC और Wearable Fans की भारी डिमांड है ये डिवाइस इतने कॉम्पैक्ट हैं कि आप इन्हें ऑफिस, बस, मेट्रो या पैदल चलते समय भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन पर्सनल कूलिंग गैजेट्स की मुख्य विशेषताएं
- नेकबैंड पोर्टेबल फैन (Wearable AC): यह हेडफोन की तरह गले में पहना जाता है, यह सीधे चेहरे और गर्दन पर ठंडी हवा फेंकता है, जिससे पसीना तुरंत सूख जाता है।
- डेस्कटॉप मिनी कूलर: इसमें पानी और बर्फ डालने का विकल्प मिलता है। यह ‘मिस्ट टेक्नोलॉजी’ (Mist Technology) के जरिए हवा को ठंडा और नम बनाता है।
- टर्बो हैंडहेल्ड फैन: आकार में स्मार्टफोन से भी छोटा, लेकिन हवा के मामले में बड़े पंखों को मात देता है इसे आसानी से पॉकेट या लेडीज पर्स में रखा जा सकता है।
पावर बैंक से भी हो जाते हैं चार्ज
इन डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इनका USB चार्जिंग सपोर्ट है। इन्हें आप अपने स्मार्टफोन के चार्जर, लैपटॉप या पावर बैंक से कहीं भी चार्ज कर सकते हैं, एक बार फुल चार्ज होने पर ये डिवाइस मॉडल के आधार पर 4 से 8 घंटे तक का बैकअप देते हैं।
कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
जहाँ घर के एसी लगवाने में 30 से 40 हजार रुपये खर्च होते हैं, वहीं ये पर्सनल एसी आपकी पॉकेट पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ते।
- शुरुआती कीमत: मात्र ₹400 से ₹500।
- प्रीमियम मॉडल: अच्छी क्वालिटी के नेक फैन ₹1,500 तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
कहाँ से खरीदें?
इन गैजेट्स को आप Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से भारी डिस्काउंट पर ऑर्डर कर सकते हैं, इसके अलावा, स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी इनकी बड़ी वैरायटी उपलब्ध है।
















