Join Youtube

MP Board Exam 2026: कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा अब बोर्ड पैटर्न पर, 20 फरवरी से होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है प्रदेश में एक बार फिर ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी, जिसकी शुरुआत 20 फरवरी 2026 से होने जा रही है।

Published On:

दोपहर की शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया है।

सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान नियम

इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और मदरसों के लगभग 24.9 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूरे राज्य में 12,920 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, विभाग ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष आईटी पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

परीक्षा की मुख्य विशेषताएं

  • अवधि: 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026।
  • पैटर्न: पूर्णतः बोर्ड पद्धति पर आधारित प्रश्न-पत्र।
  • डिजिटल प्रबंधन: एडमिट कार्ड से लेकर रिजल्ट तक की प्रक्रिया राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बोर्ड पैटर्न की वापसी से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों में प्रतिस्पर्धी कौशल का विकास होगा छात्र विस्तृत समय-सारणी के लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Madhya Pradesh News in Hindi MP Board Exam 2026
Author
info@gurukulbharti.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार