
देश की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारों ने बड़ी पहल की है, अब महिलाएं बिना किसी वित्तीय बाधा के अपना खुद का स्टार्टअप या छोटा उद्योग शुरू कर सकेंगी सरकार न केवल ₹10 लाख तक का सस्ता लोन मुहैया करा रही है, बल्कि बिजनेस की बारीकियां सिखाने के लिए मुफ्त ट्रेनिंग भी दे रही है।
Table of Contents
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY): बिना गारंटी मिलेगा ₹10 लाख का फंड
केंद्र सरकार की ‘मुद्रा योजना’ महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है इस योजना की ‘तरुण’ श्रेणी के तहत ₹10 लाख तक का बिजनेस लोन दिया जाता है।
- खास बात: महिला उद्यमियों के लिए ब्याज दरों में रियायत दी जाती है और लोन के लिए किसी गारंटी (Collateral) की जरूरत नहीं होती।
- कैसे लें लाभ: उद्यमी मित्र पोर्टल (Udyamimitra) पर जाकर घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना: ₹5 लाख की भारी छूट (सब्सिडी)
बिहार जैसे राज्यों में चल रही यह योजना महिला सशक्तिकरण की मिसाल है, इसके तहत ₹10 लाख की कुल प्रोजेक्ट लागत में से ₹5 लाख सरकार अनुदान (सब्सिडी) के रुप में देती है, जिसे वापस नहीं करना होता।
- फ्री ट्रेनिंग: चयन होने पर सरकार बिजनेस मैनेजमेंट की मुफ्त ट्रेनिंग देती है।
- ब्याज मुक्त कर्ज: बाकी के ₹5 लाख पूरी तरह ब्याज मुक्त होते हैं, जिसे आसान किश्तों में चुकाना होता है।
स्टैंड-अप इंडिया: बड़े सपनों के लिए बड़ी उड़ान
अगर आप कोई नया (ग्रीनफील्ड) बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो ‘स्टैंड-अप इंडिया’ बेहतरीन विकल्प है, इसमें ₹10 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक का लोन मिलता है।
- सपोर्ट सिस्टम: सरकार बैंक के माध्यम से बिजनेस सेटअप करने में पूरी सहायता और ट्रेनिंग सुनिश्चित करती है।
घर बैठे ऐसे करें आवेदन
इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है:
- संबंधित योजना के आधिकारिक पोर्टल (जैसे Standupmitra या Udyami Bihar) पर जाएं।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजनेस प्लान और बैंक स्टेटमेंट जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करने के बाद बैंक या विभाग के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे।
सरकार ने इन योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया को अब और भी सरल कर दिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आसानी से उद्यमी बन सकें।
















