
आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अटूट हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतें बड़े खतरों को दावत दे रही हैं, अक्सर लोग फोन चार्ज करने के बाद चार्जर को सॉकेट में ही लगा छोड़ देते हैं और स्विच ऑन रहता है, अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो रुक जाइए! यह लापरवाही न केवल आपकी जेब पर भारी पड़ रही है, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम है।
यह भी देखें: रोजाना सिर्फ ₹7 बचाएं और पाएं ₹5,000 की पक्की मंथली पेंशन! बुढ़ापे की टेंशन खत्म, जानें
Table of Contents
‘वैंपायर पावर’ से बढ़ता बिजली का बिल
भले ही आपका फोन चार्जर से कनेक्ट न हो, लेकिन अगर स्विच ऑन है तो वह लगातार बिजली की खपत करता रहता है, इसे तकनीकी भाषा में ‘वैंपायर पावर’ या ‘फैंटम लोड’ कहा जाता है।
- करोड़ों का नुकसान: एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में केवल चार्जर ऑन छोड़ने की लापरवाही के कारण हर साल लगभग ₹220 करोड़ की बिजली बर्बाद होती है।
- यूनिट की बर्बादी: साल भर में करीब 22 करोड़ यूनिट बिजली इसी तरह नष्ट हो जाती है।
शॉर्ट सर्किट और आग लगने का बड़ा खतरा
लगातार बिजली सप्लाई होने से चार्जर के आंतरिक सर्किट (Internal Circuit) पर दबाव पड़ता है।
- ओवरहीटिंग: लंबे समय तक प्लग-इन रहने से चार्जर गर्म हो सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
- हालिया हादसा: मुजफ्फरनगर में हाल ही में मोबाइल और लैपटॉप चार्जर में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ।
चार्जर की उम्र हो जाती है कम
चौबीस घंटे प्लग में लगा रहने से चार्जर के कंपोनेंट्स धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।
- करंट के लगातार प्रवाह से इसके ट्रांसफॉर्मर और कैपेसिटर की कार्यक्षमता घट जाती है, जिससे चार्जर जल्दी जवाब दे देता है और आपको बार-बार नया चार्जर खरीदना पड़ता है।
यह भी देखें: Chaiti Chhath 2026: 22 मार्च से शुरू होगा महापर्व! नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, यहाँ देखें 4 दिनों का पूरा कैलेंडर
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये टिप्स:
- फोन चार्ज होते ही चार्जर को सॉकेट से निकाल लें या स्विच बंद कर दें।
- हमेशा कंपनी का ओरिजनल चार्जर ही इस्तेमाल करें; सस्ते और लोकल चार्जर में सुरक्षा मानकों की कमी होती है।
- चार्जर के केबल कट जाने या पिन मुड़ जाने पर उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
















