
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बार फिर खुशियों वाली खबर आई है, श्रम मंत्रालय और EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखने की सिफारिश की है, यह लगातार तीसरा साल है जब EPFO ने 8% से ऊपर की आकर्षक ब्याज दर को बनाए रखा है, जो अन्य बचत योजनाओं जैसे PPF (7.1%) से कहीं अधिक है।
यह भी देखें: ईरान युद्ध में फंसा पाकिस्तान: पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लंबी लाइनें और आसमान छूती कीमतें; जानें ताजा रेट
Table of Contents
किसे और कब मिलेगा पैसा?
- इस फैसले का सीधा फायदा देश के 7 करोड़ से अधिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा।
- वित्त वर्ष 2024-25 का ब्याज पहले ही लगभग 97% सदस्यों के खातों में भेजा जा चुका है।
- 2025-26 के लिए तय 8.25% ब्याज की राशि, वित्त मंत्रालय की अंतिम मंजूरी के बाद जून से अगस्त 2026 के बीच खातों में दिखनी शुरु हो सकती है।
घर बैठे तुरंत ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस
अब आपको अपना बैलेंस जानने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप इन 4 आसान तरीकों से अपने मोबाइल पर ही जानकारी पा सकते हैं:
- मिस्ड कॉल सेवा: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर कॉल करें। दो बेल के बाद कॉल कट जाएगी और SMS से बैलेंस मिल जाएगा।
- SMS के जरिए: अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7738299899 पर
EPFOHO UAN HINलिखकर भेजें (हिंदी में जानकारी के लिए)। - UMANG ऐप: UMANG App पर लॉग इन कर ‘EPFO’ सेक्शन में जाएं और ‘View Passbook’ पर क्लिक करें।
- EPFO पोर्टल: आधिकारिक EPF Passbook Portal पर जाकर UAN और पासवर्ड के जरिए अपनी पूरी पासबुक और ब्याज की एंट्री देखें।
यह भी देखें: ईरान-अमेरिका जंग का असर: भारत में LPG सिलेंडर हुआ ₹60 महंगा! आज से लागू हुई नई दरें, जानें आपके शहर का ताजा भाव
बंद पड़े खातों के लिए राहत
CBT की हालिया बैठक में एक और क्रांतिकारी फैसला लिया गया है, अब ₹1000 से कम बैलेंस वाले इनऑपरेटिव (बंद पड़े) खातों का सेटलमेंट ऑटोमैटिक तरीके से किया जाएगा, जिससे करीब 1.33 लाख खाताधारकों को बिना किसी कागजी कार्रवाई के उनका पैसा मिल सकेगा।
इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपका UAN एक्टिव होना और आधार व बैंक खाते के साथ KYC अपडेट होना अनिवार्य है।
















