
उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) से जुड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई और हैदराबाद स्थित लगभग 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
यह भी देखें: अदाणी की कंपनी ने बढ़ाई गैस की कीमतें! इंडस्ट्रियल गैस के दाम 200% तक उछले; क्या आपके घर की रसोई का बजट भी बिगड़ेगा?
Table of Contents
अवैध फंड ट्रांजैक्शन का है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई रिलायंस पावर में संदिग्ध फंड ट्रांजैक्शन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी जांच का हिस्सा है जांच एजेंसी को शक है कि कंपनी के फंड में हेराफेरी कर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है, शुक्रवार सुबह ED की 15 टीमों ने रिलायंस पावर के पंजीकृत कार्यालयों, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों और उनके निजी परिसरों पर दबिश दी।
हाल ही में कुर्क हुआ था ₹3,716 करोड़ का बंगला ‘Abode’
यह छापेमारी अनिल अंबानी के लिए एक और बड़ा झटका है, क्योंकि महज कुछ दिन पहले ही ED ने उनके मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘एबोड’ (Abode) को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, इस संपत्ति की बाजार कीमत करीब ₹3,716 करोड़ बताई जा रही है।
यह भी देखें: RBI का कड़ा एक्शन: इस बैंक का लाइसेंस हुआ रद्द! अब न जमा होगा पैसा, न मिलेगा लोन; ग्राहकों की जमा पूंजी का क्या होगा?
RCom धोखाधड़ी मामले में भी जारी है जांच
गौरतलब है कि अनिल अंबानी पहले से ही रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े ₹40,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच का सामना कर रहे हैं, इसी सिलसिले में बीते 26 फरवरी को उनसे लंबी पूछताछ भी की गई थी, अधिकारियों के मुताबिक, अब तक इस समूह से संबंधित कुल ₹15,700 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।
ED की इस ताजा कार्रवाई के बाद रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है, एजेंसी अब जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फंड का डायवर्जन किन-किन शेल कंपनियों या विदेशी खातों में किया गया है।
















