
बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर इस बार शिक्षा बोर्डों ने कमर कस ली है, साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक, नियमों में अभूतपूर्व सख्ती देखने को मिल रही है, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता और समय की अनदेखी करने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र से बैरंग लौटना पड़ सकता है।
यह भी देखें: Bharat Bandh Rules: क्या कोई भी कर सकता है ‘भारत बंद’ का ऐलान? जानें कानून
Table of Contents
रिपोर्टिंग टाइम: 1 मिनट की देरी भी पड़ेगी भारी
अब परीक्षा केंद्र पर ‘लास्ट मिनट एंट्री’ का दौर खत्म हो चुका है, बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले यानी सुबह 10:00 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सील कर दिए जाएंगे, अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच (Frisking) की प्रक्रिया में समय लगता है, इसलिए छात्रों को कम से कम 45 से 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। याद रहे, गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ड्रेस कोड: स्टाइलिश कपड़ों पर ‘नो एंट्री’
इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी कड़े मापदंड अपनाए गए हैं।
- रेगुलर छात्र: केवल अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा दे पाएंगे।
- प्राइवेट छात्र: उन्हें हल्के रंग के सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, बड़े बटन, फैशनेबल चेन, कढ़ाई वाले कपड़े या पूरी आस्तीन (Full Sleeves) वाली शर्ट पहनकर आने पर पाबंदी लग सकती है।
- जूते-चप्पल: भारी सोल वाले जूते पहनकर आने वाले छात्रों की सघन तलाशी ली जाएगी, इसलिए साधारण सैंडल या चप्पल पहनना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
पारदर्शी सामान ही होगा अंदर (Transparent Policy)
बोर्ड ने ‘नकल मुक्त परीक्षा’ के संकल्प को दोहराते हुए साफ किया है कि छात्र केवल पारदर्शी पाउच (Transparent Pouch) और पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ रख सकते हैं, स्मार्टवॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के कागज के टुकड़े ले जाना कानूनी अपराध की श्रेणी में माना जाएगा।
यह भी देखें: HC Landmark Order: धर्म बदलने या शादी करने से नहीं बदलती ‘जाति’! हाई कोर्ट सुनाया फैसला
एडमिट कार्ड का रखें ध्यान
छात्रों को मूल एडमिट कार्ड (Hard Copy) और स्कूल आईडी कार्ड के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी, डिजिटल कॉपी या फोटोकॉपी को लेकर नियमों में काफी कड़ाई है, बोर्ड का यह कदम परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए है, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचने के लिए एक दिन पहले ही परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख लें और नियमों का अक्षरश पालन करें।
















