
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित (Revised) डेट शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है, बोर्ड द्वारा किए गए इस नवीनतम संशोधन के बाद अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नया शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी देखें: Beti Hai Anmol Yojana: बेटी के जन्म पर ₹21,000 और पढ़ाई का खर्च, ऐसे करें आवेदन
Table of Contents
3 मार्च की परीक्षा अब होगी 11 मार्च को
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जो परीक्षाएं पहले 3 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थीं, उन्हें अब आगे बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है। इस बदलाव में तिब्बती, जर्मन और NCC जैसे विषय शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य मुख्य विषयों की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
कक्षा 10वीं का संशोधित विषयवार शेड्यूल
परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। छात्र नीचे दिए गए मुख्य विषयों की तिथियों को नोट कर सकते हैं:
- 17 फरवरी 2026: गणित (Standard/Basic)
- 21 फरवरी 2026: अंग्रेजी (Language & Literature/Communicative)
- 25 फरवरी 2026: विज्ञान (Science)
- 02 मार्च 2026: हिंदी (Course A & B)
- 07 मार्च 2026: सामाजिक विज्ञान (Social Science)
- 11 मार्च 2026: (संशोधित तिथि) तिब्बती, जर्मन, NCC और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं
यह भी देखें: 8th Pay Commission Update: 1.60 फिटमेंट फैक्टर फाइनल? DA से पूरा गणित समझें
एडमिट कार्ड और प्रैक्टिकल अपडेट
बोर्ड ने 2 फरवरी 2026 को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे छात्रों को संशोधित तिथियों के बारे में सूचित करें। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले से तय शेड्यूल के अनुसार 14 फरवरी 2026 तक पूरी की जानी हैं।
















