
आज के दौर में हर कोई अपनी नियमित आय के अलावा कमाई के अतिरिक्त स्रोत की तलाश में है, अगर आप भी अपनी नौकरी को बिना प्रभावित किए एक नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो साल 2026 में ‘सूप बिजनेस’ (Soup Business) सबसे बेहतरीन और सुपरहिट विकल्प बनकर उभरा है।
Table of Contents
सिर्फ 4-5 घंटे का निवेश और बंपर मुनाफा
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको पूरा दिन देने की जरूरत नहीं है, आप अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद शाम के समय मात्र 4 से 5 घंटे देकर इसे आसानी से संचालित कर सकते हैं। यह न केवल कम समय लेता है, बल्कि कम पूंजी में शुरू होने वाला एक ‘हाई-रिटर्न’ मॉडल है।
ठंड के मौसम में बढ़ जाती है मांग
जैसे-जैसे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड का पारा गिरता है, लोग अपने शरीर को गर्म और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार की ओर रुख करते हैं, ऐसे में बाजार में सूप की डिमांड सातवें आसमान पर पहुंच जाती है, सेहत के प्रति जागरूक लोग चाय-कॉफी के बजाय ‘वेजिटेबल सूप’, ‘टोमैटो सूप’ और ‘कॉर्न सूप’ पीना पसंद कर रहे हैं।
कैसे करें शुरुआत?
इस बिजनेस को आप एक छोटे स्टाल, मोबाइल कार्ट या फिर क्लाउड किचन के तौर पर भी शुरू कर सकते हैं, बेहतर मुनाफे के लिए आप FSSAI के नियमों का पालन करते हुए लाइसेंस लेकर इसे प्रोफेशनल रुप दे सकते हैं, साथ ही, Zomato और Swiggy जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर खुद को रजिस्टर कर आप अपने ग्राहकों का दायरा बढ़ा सकते हैं।
यह भी देखें: Home Loan: अपना घर अब सपना नहीं! ये 5 बैंक दे रहे हैं 7.10% की सबसे कम ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस में भी भारी छूट।
एक्सपर्ट की राय
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि खान-पान के क्षेत्र में हाइजीन और स्वाद ही सफलता की कुंजी है, अगर आप गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं, तो यह छोटा सा स्टार्टअप बहुत जल्द एक ब्रांड का रुप ले सकता है।
















