
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, यदि आपका बैंक खाता NPCI (National Payments Corporation of India) के साथ लिंक नहीं है, तो आपकी गैस सब्सिडी, PM-Kisan सम्मान निधि और स्कॉलरशिप जैसी सरकारी सहायता रुक सकती है, सरकार अब Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधा पैसा लाभार्थियों के खातों में भेज रही है, जिसके लिए बैंक खाते का आधार से ‘सीडेड’ (Seeded) होना अनिवार्य है।
यह भी देखें: CRCS Sahara Refund: पैसा वापस पाने का आखिरी मौका! री-सबमिशन फॉर्म ऐसे भरें और तुरंत चेक करें अपना रिफंड स्टेटस।
Table of Contents
क्यों जरुरी है NPCI लिंकिंग?
सरकारी सब्सिडी सीधे आपके आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है, यदि आपका खाता NPCI मैपर पर अपडेट नहीं है, तो बैंक सिस्टम यह पहचान नहीं पाता कि सब्सिडी किस खाते में भेजनी है, इसी कारण से कई लाभार्थियों को पात्रता होने के बावजूद पैसा नहीं मिल पा रहा है।
घर बैठे ऑनलाइन लिंक करने का तरीका
अब आपको बैंक की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है, आप निम्नलिखित तरीकों से इसे पूरा कर सकते हैं:
NPCI ‘BASE’ पोर्टल के माध्यम से
- NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Consumer’ टैब में ‘Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)’ विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर और बैंक का नाम दर्ज करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज कर सत्यापित करें।
इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग
- अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप में लॉग-इन करें।
- ‘Service Request’ या ‘Aadhaar Seeding’ विकल्प पर जाकर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
यह भी देखें: Free Cycle Yojana: मजदूरों और छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल! जानें पात्रता और आवेदन करने का सबसे आसान तरीका।
OTP आधारित सीडिंग
- कई बैंक जैसे Punjab National Bank (PNB) और SBI अपनी वेबसाइट पर OTP आधारित आधार सीडिंग की सीधी सुविधा देते हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
आपका खाता लिंक है या नहीं, यह जानने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Bank Seeding Status’ चेक कर सकते हैं, यहाँ आपको आधार नंबर और OTP दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका कौन सा बैंक खाता सब्सिडी पाने के लिए सक्रिय है।
















