
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत (PM-JAY) के तहत लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने आयुष्मान कार्ड की नई लाभार्थी सूची (Beneficiary List) जारी कर दी है, इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिसका उपयोग देश के किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में किया जा सकता है।
यह भी देखें: Free Cycle Yojana: मजदूरों और छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल! जानें पात्रता और आवेदन करने का सबसे आसान तरीका।
Table of Contents
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता देना है।
- सरकार ने हाल ही में योजना का विस्तार करते हुए 70 साल और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।
- जो परिवार सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 की सूची में शामिल हैं, वे इसके प्राथमिक पात्र हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान वाले या दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों को वरीयता दी जाती है।
यह भी देखें: PM Vishwakarma Yojana: ₹3 लाख का लोन और ₹500 रोज का स्टाइपेंड! आज ही भरें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म।
नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
अगर आप अपना या अपने परिवार का नाम नई लिस्ट में देखना चाहते हैं, तो आप घर बैठे इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले National Health Authority (NHA) के पोर्टल पर जाएँ।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Verify’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपके फोन पर आए OTP को दर्ज कर लॉगिन करें।
- अपने राज्य, जिले और योजना (PMJAY) का चयन करें।
- आप अपना नाम Aadhaar Number, Family ID (राशन कार्ड) या अपने क्षेत्र (Location) के अनुसार सर्च कर सकते हैं।
- सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थियों की सूची आ जाएगी। यहाँ से आप जान पाएंगे कि आपका कार्ड बना है या नहीं।
ई-केवाईसी (e-KYC) अब है अनिवार्य
सरकार ने योजना में पारदर्शिता लाने के लिए अब आधार आधारित e-KYC को अनिवार्य कर दिया है, यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो कार्ड का लाभ लेने के लिए आपको अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह काम आप खुद Ayushman App के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं।
यदि आपको नाम खोजने या कार्ड बनवाने में कोई समस्या आ रही है, तो आप टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
















