
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 में शामिल हुए हजारों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, परीक्षा के नतीजे मार्च 2026 के प्रथम पखवाड़े में आने की संभावना है, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in पर देख सकेंगे।
यह भी देखें: Bharat Bandh Rules: क्या कोई भी कर सकता है ‘भारत बंद’ का ऐलान? जानें कानून
Table of Contents
इस साल ‘हाई’ रह सकती है कट-ऑफ
विशेषज्ञों और पिछले रुझानों के अनुसार, इस वर्ष सैनिक स्कूलों की कट-ऑफ में उछाल देखने को मिल सकता है, कक्षा 6 के लिए 300 अंकों में से सामान्य वर्ग के लिए 220 से 240 के बीच स्कोर सुरक्षित माना जा रहा है, वहीं, कक्षा 9 के लिए 400 अंकों में से 250 से अधिक अंक पाने वाले छात्रों के चयन की संभावना प्रबल है।
- कक्षा 6: अनुमानित कट-ऑफ 210-240 (श्रेणी अनुसार)
- कक्षा 9: अनुमानित कट-ऑफ 230-270 (श्रेणी अनुसार)
तीन चरणों में होती है चयन प्रक्रिया
सैनिक स्कूल में दाखिला पाना महज लिखित परीक्षा पास करना नहीं है। इसकी चयन प्रक्रिया काफी सख्त है:
- मेरिट लिस्ट: सबसे पहले लिखित परीक्षा के आधार पर ई-काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची तैयार की जाती है।
- ई-काउंसलिंग (AISSAC): मेरिट में आने वाले छात्रों को उनकी पसंद के स्कूलों में सीट आवंटित की जाती है।
- मेडिकल फिटनेस: सीट आवंटन के बाद छात्र का अंतिम चयन मेडिकल जांच रिपोर्ट पर निर्भर करता है।
मेडिकल टेस्ट: इन बातों का रखा जाता है खास ख्याल
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए छात्र का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है, सैन्य मानकों के अनुसार होने वाले इस टेस्ट में इन बिंदुओं पर गौर किया जाता है:
- आंखों की जांच: दृष्टि दोष या कलर ब्लाइंडनेस होने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
- फिजिकल स्ट्रक्चर: ‘नॉक नी’ (घुटनों का जुड़ना), फ्लैट फुट और रीढ़ की हड्डी में झुकाव जैसे दोष नहीं होने चाहिए।
- हकलाना: बोलने में स्पष्टता अनिवार्य है; हकलाने वाले छात्रों को अक्सर अनफिट माना जाता है।
छात्र और अभिभावक ध्यान दें कि ई-काउंसलिंग के दौरान ही आपको अपनी प्राथमिकता वाले स्कूलों का चयन करना होगा, अधिक जानकारी के लिए AISSAC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट देखते रहें।
















