
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और खेती को आधुनिक बनाने के मिशन में तेज़ी से जुट गई है, राज्य के कृषि विभाग ने विभिन्न कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी का ऐलान किया है, इस योजना के तहत किसान अब ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन जैसे महंगे उपकरण बेहद किफायती दामों पर घर ला सकते हैं।
यह भी देखें: PM Internship Scheme: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! ₹5000 महीने वाली इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू।
Table of Contents
किसे कितनी मिलेगी सब्सिडी?
योजना के तहत सब्सिडी की दर यंत्र और आवेदक की श्रेणी के आधार पर निर्धारित की गई है:
- यदि किसान समूह, सहकारी समितियाँ या FPO (किसाक उत्पादक संगठन) मिलकर फार्म मशीनरी बैंक या कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करते हैं, तो उन्हें 80% तक (अधिकतम ₹10 से ₹15 लाख) का अनुदान दिया जा रहा है।
- व्यक्तिगत किसानों को रोटावेटर, कल्टीवेटर, पावर टिलर और लेजर लैंड लेवलर जैसे यंत्रों पर 40% से 50% तक की छूट मिलेगी।
- अनुसूचित जाति (SC) के पात्र किसानों को 45 HP या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर ₹3 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है।
उपलब्ध यंत्रों की सूची
योजना में छोटे से लेकर बड़े सभी प्रकार के यंत्र शामिल हैं, जिनमें मुख्य हैं:
पोटैटो प्लांटर, स्ट्रॉ रीपर, किसान ड्रोन, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, कम्बाईन हार्वेस्टर, पावर ऑपरेटेड चैप कटर, और सुपर सीडर।
यह भी देखें: Ayushman New Beneficiary List: आ गई आयुष्मान कार्ड की नई लिस्ट! अगर नाम है तो मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
आवेदन कैसे करें? (टोकन बुकिंग प्रक्रिया)
इच्छुक किसान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
- upagriculture.com या agridarshan.up.gov.in पर जाएँ।
- ‘किसान कॉर्नर’ सेक्शन में ‘यंत्र हेतु टोकन’ लिंक पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी (भूमि रिकॉर्ड) और मोबाइल नंबर साथ रखें।
- लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाता है, यदि आपका चयन नहीं होता, तो टोकन राशि आपके खाते में वापस कर दी जाती है।
महत्वपूर्ण तिथियां
2025-26 सत्र के लिए बुकिंग की प्रक्रिया समय-समय पर शुरू की जाती है। हाल ही में कई यंत्रों के लिए पोर्टल 21 जनवरी 2026 तक खुला रहा था किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले के कृषि विभाग कार्यालय या पोर्टल पर शेष लक्ष्यों की जानकारी लेते रहें।
















