Join Youtube

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं का पेपर स्थगित! मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला; जानें छात्रों के लिए नया अपडेट

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और अभूतपूर्व फैसला लिया है, बोर्ड ने खाड़ी देशों में स्थित केंद्रों के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया है

Published On:
CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं का पेपर स्थगित! मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला; जानें छात्रों के लिए नया अपडेट
CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं का पेपर स्थगित! मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला; जानें छात्रों के लिए नया अपडेट

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और अभूतपूर्व फैसला लिया है, बोर्ड ने खाड़ी देशों में स्थित केंद्रों के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया है।

यह भी देखें: RBI का कड़ा एक्शन: इस बैंक का लाइसेंस हुआ रद्द! अब न जमा होगा पैसा, न मिलेगा लोन; ग्राहकों की जमा पूंजी का क्या होगा?

इन देशों के छात्र होंगे प्रभावित

सीबीएसई का यह आदेश मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट के उन देशों के लिए है जहाँ तनाव की स्थिति बनी हुई है इनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह रद्द

ताज़ा अपडेट के अनुसार, प्रभावित देशों में 7 मार्च से 11 मार्च 2026 के बीच होने वाली 10वीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले सुरक्षा कारणों से 2, 5 और 6 मार्च को स्थगित हुई परीक्षाओं को भी अब ‘रद्द’ की श्रेणी में डाल दिया गया है, इन छात्रों के लिए बोर्ड जल्द ही मूल्यांकन पद्धति (Assessment Policy) जारी करेगा, जिसके आधार पर उनका रिजल्ट तैयार होगा।

12वीं की परीक्षा पर ‘ब्रेक’

12वीं कक्षा के लिए 7 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा को फिलहाल टाल (Postpone) दिया गया है, बोर्ड ने कहा है कि स्थिति सामान्य होने पर इन विषयों के लिए नई तारीखों (New Dates) की घोषणा की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

यह भी देखें: अदाणी की कंपनी ने बढ़ाई गैस की कीमतें! इंडस्ट्रियल गैस के दाम 200% तक उछले; क्या आपके घर की रसोई का बजट भी बिगड़ेगा?

आगामी परीक्षाओं पर सस्पेंस बरकरार

मिडिल ईस्ट में हालात की गंभीरता को देखते हुए सीबीएसई 7 मार्च को एक बार फिर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेगा, इस बैठक में तय किया जाएगा कि 9 मार्च और उसके बाद होने वाली परीक्षाओं को कराया जाए या उन्हें भी आगे बढ़ाया जाए।

बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को निर्देश दिया है कि वे पल-पल के अपडेट के लिए अपने संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें और नियमित रुप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in चेक करते रहें।

CBSE Cancels Class 10 Board Exams
Author
info@gurukulbharti.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार