
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती का बिगुल बज चुका है। नई भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं, खासकर ग्रामीण महिलाओं के लिए यह खुशखबरी है। सहारनपुर, मिर्जापुर, बलिया, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव और मुजफ्फरनगर समेत 7 जिलों में कुल 327 पदों पर आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती निकली है। 12वीं पास महिलाएं बिना किसी लिखित परीक्षा के मेरिट आधार पर चयनित हो सकती हैं। आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जिला-वार अंतिम तिथियां अलग-अलग हैं।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों के पोषण व विकास में योगदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। राज्य स्तर पर कुल वैकेंसी 60,000 से अधिक बताई जा रही हैं, लेकिन इन 7 जिलों में अभी तत्काल भर्तियां हैं। आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं होंगे, केवल ऑनलाइन मोड में ही मान्य होंगे।
Table of Contents
जिला-वार वैकेंसी और अंतिम तिथियां
जो अभ्यर्थी इनमें से किसी जिले की रहने वाली हैं, वे उसी जिले के पदों पर ही आवेदन कर सकती हैं। अन्य ग्राम सभा या वार्ड से आवेदन अमान्य होंगे।
योग्यता मानदंड
- शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष। पोस्ट ग्रेजुएट को प्राथमिकता।
- लिंग: केवल महिलाएं आवेदन योग्य। विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को प्राथमिकता।
- निवास: आवेदिका रिक्त पद वाली ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होनी चाहिए। अन्यथा न्याय पंचायत स्तर तक सीमित।
- आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 तक 18 से 35 वर्ष। आरक्षित वर्गों को छूट।
चयन शैक्षिक अंकों पर मेरिट लिस्ट से होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन। कोई परीक्षा या साक्षात्कार नहीं। पद मानदेय आधारित है, नियमित सरकारी सेवा नियम लागू नहीं।
आवेदन प्रक्रिया
- upanganwadibharti.in पर जाएं और ‘Latest Vacancies’ में एक्टिव वैकेंसी चुनें।
- जिले का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।
- ‘New Applicant Registration‘ में नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल, ईमेल, पासवर्ड भरें।
- लॉगिन कर फॉर्म भरें: शैक्षिक विवरण, पता, जाति।
- फोटो (कलरफुल), हस्ताक्षर स्कैन अपलोड करें (सही साइज में)।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट लें। कोई शुल्क नहीं।
आवेदन रात्रि 12 बजे तक ही स्वीकार्य। डिजिटल साइन वाले आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र ही मान्य। गलत जानकारी पर अयोग्यता।
















