
दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भले ही लगातार बदलती रहती हैं, लेकिन कुछ देशों में पेट्रोल इतना सस्ता है कि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह लगभग अविश्वसनीय है। ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम की 9 फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल केवल ₹2.15 में उपलब्ध है। भारतीय शहरों में एक कप चाय की कीमत लगभग ₹10-15 है, यानी केवल एक कप चाय के पैसों में लीबिया में आप लगभग 5 लीटर पेट्रोल खरीद सकते हैं। इस सूची में ईरान दूसरे स्थान पर है, जहां एक लीटर पेट्रोल ₹2.59 है। वहीं, दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में बिक रहा है, जिसकी कीमत ₹340.53 प्रति लीटर है।
Table of Contents
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप 10 देश
नीचे सूची में दुनिया के वे देश दिए गए हैं, जहां पेट्रोल की कीमत भारतीय नजरिए से बेहद कम है:
| स्थान | देश | पेट्रोल की कीमत (₹ प्रति लीटर) |
|---|---|---|
| 1 | लीबिया | 2.15 |
| 2 | ईरान | 2.59 |
| 3 | वेनेजुएला | 3.17 |
| 4 | अंगोला | 29.63 |
| 5 | कुवैत | 30.98 |
| 6 | अल्जीरिया | 32.89 |
| 7 | तुर्कमेनिस्तान | 38.78 |
| 8 | मिस्र | 40.65 |
| 9 | कजाकिस्तान | 45.06 |
| 10 | कतर | 46.02 |
स्रोत: globalpetrolprices.com
इन आंकड़ों को देखकर साफ है कि कुछ देश में पेट्रोल की कीमत भारत की तुलना में लगभग नगण्य है। यह स्थिति प्रमुख रूप से तेल-उत्पादक देशों में देखने को मिलती है।
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज कोई बदलाव नहीं
भारत में आज पेट्रोल-डीजल रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की ताज़ा जानकारी के अनुसार, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बिकने वाले शहर
| शहर | पेट्रोल कीमत ₹/लीटर |
|---|---|
| पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार | 82.46 |
| ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश | 90.87 |
| सिलवासा, दादरा और नगर हवेली | 92.37 |
| दमन, दमन और दीव | 92.55 |
| हरिद्वार, उत्तराखंड | 92.78 |
| रुद्रपुर, उत्तराखंड | 92.94 |
| उना, हिमाचल प्रदेश | 93.27 |
| देहरादून, उत्तराखंड | 93.35 |
| नैनीताल, उत्तराखंड | 93.41 |
भारत में सबसे सस्ता डीजल बिकने वाले शहर
| शहर | डीजल कीमत ₹/लीटर |
|---|---|
| पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार | 78.05 |
| ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश | 80.38 |
| जम्मू, जम्मू और कश्मीर | 81.32 |
| सांबा, जम्मू और कश्मीर | 81.58 |
| कठुआ, जम्मू और कश्मीर | 81.97 |
| उधमपुर, जम्मू और कश्मीर | 82.15 |
| चंडीगढ़ | 82.44 |
| राजौरी, जम्मू और कश्मीर | 82.64 |
स्रोत: इंडियन ऑयल
पेट्रोल की महंगाई और ग्लोबल तुलना
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सस्ती नहीं मानी जातीं, लेकिन वैश्विक स्तर पर तुलना करने पर यह स्पष्ट होता है कि कुछ देश पेट्रोल को सब्सिडी के तहत बहुत सस्ते में बेचते हैं।
- लीबिया और ईरान जैसे देश तेल निर्यातक हैं और यहां घरेलू कीमतें न्यूनतम स्तर पर बनाए रखी जाती हैं।
- वहीं हांगकांग जैसे शहरों में तेल की कीमत इतनी ज्यादा है कि एक लीटर पेट्रोल लगभग एक कप चाय के कई गुना महंगा है।
- भारत में मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे, और तब से आज तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इससे यह स्पष्ट होता है कि पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता और सस्ता तेल सरकार की सब्सिडी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती है।
















