
अगर आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) कहीं खो गया है या बुरी तरह फट गया है, तो अब आपको आरटीओ (RTO) के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के VAHAN 4.0 पोर्टल ने वाहन मालिकों की राह आसान कर दी है, अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ही अपनी गाड़ी की ऑथेंटिक डिजिटल RC डाउनलोड कर सकते हैं।
Table of Contents
VAHAN 4.0 से ऐसे प्राप्त करें डिजिटल RC (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड):
- सबसे पहले परिवहन विभाग की Official Website Parivahan Sewa पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Online Services’ सेक्शन में जाकर ‘Vehicle Related Services’ के विकल्प को चुनें।
- अपना राज्य चुनें, जिसके बाद आपको अपनी संबंधित RTO यूनिट का चयन करना होगा।
- मेनू बार में ‘Download Document’ टैब पर क्लिक करें। यहां आपको ‘RC Print (Form 23)’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, फुल चेसिस नंबर और इंजन नंबर ध्यानपूर्वक भरें।
- ‘Verify Details’ पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे सबमिट करते ही आपकी गाड़ी की जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आप अपनी डिजिटल RC को डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए PDF फाइल के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं।
यह भी देखें: Anti-Theft Operation: बिजली चोरों पर सरकार सख्ती! अब कटिया डालना पड़ेगा महंगा, जेल और भारी जुर्माने की नई लिस्ट जारी।
इन एप्स से भी मिल सकती है मदद
अगर आप पोर्टल का उपयोग नहीं करना चाहते, तो केंद्र सरकार के NextGen mParivahan या DigiLocker ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, इन एप्स में गाड़ी का नंबर डालते ही आपकी वर्चुअल आरसी तुरंत जेनरेट हो जाती है।
डिजिटल आरसी का लाभ तभी लिया जा सकता है जब आपका मोबाइल नंबर आरसी के साथ लिंक हो। यदि नंबर अपडेट नहीं है, तो पहले पोर्टल पर जाकर अपना वर्तमान मोबाइल नंबर रजिस्टर कराएं।
















