
त्योहारों के सीजन से पहले दिल्ली सरकार ने आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के राशन कार्ड धारकों को साल में दो मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर देने की योजना पर मुहर लगा दी गई है, सरकार के इस कदम से राजधानी के लाखों परिवारों खुशी की लहर।
यह भी देखें: Mobile Alert: 10 अंकों वाले ये नंबर होने वाले हैं बंद! TRAI के नए 1600 सीरीज नियम जान लें
Table of Contents
17.5 लाख परिवारों को सीधा फायदा
सरकार के इस फैसले का लाभ दिल्ली के उन सभी परिवारों को मिलेगा जिनके पास वैध राशन कार्ड है, आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना से लगभग 17.5 लाख राशन कार्ड धारक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। सरकार ने इस पूरी योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए ₹242 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ? (DBT प्रक्रिया)
इस योजना की सबसे खास बात इसकी पारदर्शी भुगतान प्रणाली है, उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए कोई भागदौड़ नहीं करनी होगी:
- लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदते समय पूरी राशि का भुगतान करना होगा, इसके बाद, सिलेंडर की निर्धारित राशि (₹853) सीधे परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेज दी जाएगी।
- सरकार ने केवल सिलेंडर धारकों ही नहीं, बल्कि PNG (Piped Natural Gas) इस्तेमाल करने वाले परिवारों का भी ध्यान रखा है, उन्हें भी त्योहारों के अवसर पर ₹853 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी देखें: PM Awas Subsidy नहीं आई? ये 5 गलतियां तुरंत सुधारें, वरना अगली किस्त भी अटक जाएगी
उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए विशेष प्रावधान
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इस स्कीम का दोहरा लाभ मिलेगा, वर्तमान में उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र सरकार ₹300 की सब्सिडी देती है, दिल्ली सरकार के नए फैसले के बाद, शेष ₹553 की राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जिससे उनके लिए भी यह सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त हो जाएगा।
















