
अगर आप भी अपनी गाड़ी में फुल वॉल्यूम पर गाने सुनने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए, सरकार ने ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों को बेहद सख्त कर दिया है, अब सड़क पर शोर मचाना न केवल आपकी जेब खाली करेगा, बल्कि आपको सीधे जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचा सकता है।
यह भी देखें: हरियाणा छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब साल में दो बार होंगी वार्षिक परीक्षाएं, नए नियम जानें
Table of Contents
जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान
नए ट्रैफिक नियमों के तहत, कार में तय सीमा से अधिक तेज म्यूजिक बजाना अब एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के अनुसार, सुरक्षा और ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर पहली बार पकड़े जाने पर 3 महीने तक की जेल या भारी जुर्माना हो सकता है। यदि यही गलती दोबारा दोहराई गई, तो जेल की अवधि 6 महीने तक बढ़ाई जा सकती है।
प्रमुख नियम और सख्त कार्रवाई
- नॉइस पोल्यूशन रेगुलेशन एंड कंट्रोल रूल्स के उल्लंघन पर रिहाइशी और साइलेंस जोन में तेज म्यूजिक बजाने पर 5 साल तक की सजा भी दी जा सकती है।
- वर्ष 2026 के नए नियमों के मुताबिक, यदि कोई चालक साल भर में 5 बार से ज्यादा इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो विभाग उसका ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर सकता है।
- पुलिस अब आधुनिक उपकरणों और कैमरों की मदद से शोर के स्तर की निगरानी कर रही है, वाहन मालिक अपने लंबित चालान की जानकारी सीधे Parivahan Sewa पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें: PAN Card खो गया या चोरी हुआ? ऑनलाइन रीप्रिंट करने का तरीका जानें, आसान कदम
प्रशासन का कहना है कि तेज म्यूजिक न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है, बल्कि ड्राइवर का ध्यान भटकाकर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है, इसलिए, सुरक्षित सफर के लिए संगीत की आवाज धीमी रखें।
















