
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Ayushman Bharat (PMJAY) के तहत अब लाभार्थियों के लिए अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना और भी आसान हो गया है, नई तकनीक और आधिकारिक Ayushman App के अपडेट के बाद, अब आपको किसी अस्पताल या जन सेवा केंद्र (CSC) की लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं है।
यह भी देखें: Free Cycle Yojana: मजदूरों और छात्रों को मिलेगी मुफ्त साइकिल! जानें पात्रता और आवेदन करने का सबसे आसान तरीका।
Table of Contents
स्मार्टफोन से डाउनलोड करने का सबसे नया स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले Google Play Store से आधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और ‘Beneficiary’ विकल्प चुनें, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP के जरिए लॉगिन करें।
- अपने राज्य का नाम, योजना (PMJAY), जिला चुनें और ‘Search By’ में Aadhaar Number या Family ID (राशन कार्ड नंबर) दर्ज करें।
- आपके सामने परिवार के सभी पात्र सदस्यों की सूची आ जाएगी। जिस सदस्य का कार्ड डाउनलोड करना है, उसके सामने ‘Download Card’ पर क्लिक करें।
- अब आपको Aadhaar OTP का विकल्प चुनना होगा। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर और ऐप लॉगिन वाले नंबर पर अलग-अलग OTP आएंगे, जिन्हें दर्ज करते ही आपका कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में ‘Download’ बटन पर क्लिक करें, आपका आयुष्मान कार्ड PDF फॉर्मेट में फोन में सेव हो जाएगा, जिसे आप कहीं भी इलाज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
वेबसाइट (Beneficiary Portal) से कैसे करें?
यदि आप कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो सीधे PMJAY Beneficiary Portal पर जाकर भी यही प्रक्रिया अपना सकते हैं, यहां मोबाइल नंबर और आधार ओटीपी के जरिए लॉगिन कर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी देखें: CRCS Sahara Refund: पैसा वापस पाने का आखिरी मौका! री-सबमिशन फॉर्म ऐसे भरें और तुरंत चेक करें अपना रिफंड स्टेटस।
जरुरी बातें और नए अपडेट
- 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी इसी ऐप के माध्यम से नए कार्ड बनाने और डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
- किसी भी तकनीकी समस्या के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।
कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है ताकि OTP वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हो सके।
















