
अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, भारत में WhatsApp इस्तेमाल करने के नियमों में 1 मार्च 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है, सरकार और कंपनी के नए नियमों के चलते अब आपकी लापरवाही आपके सालों पुराने चैट्स, फोटो और वीडियो को हमेशा के लिए डिलीट कर सकती है।
Table of Contents
Google Drive पर अब नहीं मिलेगी ‘अनलिमिटेड’ जगह
Android यूजर्स के लिए अब तक WhatsApp बैकअप के लिए Google Drive पर अनलिमिटेड फ्री स्पेस मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह खत्म हो गई है।
- खतरा: अब आपका बैकअप आपके Google अकाउंट की 15GB की फ्री स्टोरेज लिमिट में गिना जाएगा।
- सावधानी: अगर आपकी 15GB की लिमिट पूरी हो चुकी है, तो WhatsApp नया बैकअप लेना बंद कर देगा। ऐसे में फोन खोने या खराब होने की स्थिति में आपका सारा डेटा ‘उड़’ सकता है। तुरंत Google One Storage चेक करें।
‘सिम बाइंडिंग’ नियम: सिम निकाला तो WhatsApp बंद!
दूरसंचार विभाग (DoT) के नए सिम बाइंडिंग (SIM Binding) नियमों के तहत सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।
- नियम: अब आपका WhatsApp अकाउंट केवल तभी एक्टिव रहेगा जब वह रजिस्टर्ड सिम कार्ड आपके फोन में मौजूद होगा।
- अलर्ट: अगर आप सिम निकालकर किसी दूसरे फोन में WhatsApp चलाने की कोशिश करेंगे या फोन से सिम हटा देंगे, तो आपका अकाउंट ब्लॉक या लॉग-आउट हो सकता है।
WhatsApp Web सुरक्षा: हर 6 घंटे में लॉग-आउट
ऑफिस में कंप्यूटर पर WhatsApp चलाने वालों के लिए भी नई ‘डेडलाइन’ है, अब सुरक्षा कारणों से WhatsApp Web हर 6 घंटे में अपने आप लॉग-आउट हो जाएगा इससे साइबर फ्रॉड के खतरों को कम करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी देखें: कीमतों में भारी गिरावट! सोना-चांदी खरीदने की मची होड़, राजस्थान में ₹4000 टूटी चांदी; आज के लेटेस्ट रेट्स चेक करें
डेटा बचाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
- मैनेज स्टोरेज: WhatsApp सेटिंग्स में जाकर ‘Manage Storage’ चेक करें और भारी वीडियो/फाइल्स को डिलीट करें।
- सिम कार्ड: सुनिश्चित करें कि आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड चालू स्थिति में फोन के अंदर ही हो।
- मैनुअल बैकअप: डेटा उड़ने के डर से बचने के लिए एक बार मैन्युअल बैकअप लें और जरूरी फाइल्स को किसी बाहरी ड्राइव में सेव कर लें।
इन नियमों की अनदेखी करने पर आपकी चैट्स का बैकअप रुक सकता है और पुराने फोन पर ऐप सपोर्ट भी बंद हो सकता है।
















